देवरिया, मार्च 10 -- देवरिया। जिले के 16 विकास खण्डों की 1121 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के लिए करीब 21 सौ सफाई कर्मचारी तैनात हैं। सफाई व्यवस्था के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलने वाले अन्य अभियानों का दायित्व भी इनके कंधों पर ही है। छोटी ग्राम पंचायतों में तो हालात कुछ ठीक हैं लेकिन बड़ी ग्राम पंचायतों में संख्या बल कम होने से इनकी चुनौती बढ़ जाती है। 16 साल में नहीं बनी सेवा नियमावली: सफाई कर्मी सन्नी बांसफोड़ बताते हैं कि नौकरी करते हुए उन्हें 16 वर्ष हो चुके हैं लेकिन सरकार ने अभी तक सेवा नियमावली नहीं बनाई है। सभी विभागों में प्रोन्नति की व्यवस्था लागू है लेकिन सफाई कर्मियों की प्रोन्नति का इंतजाम नहीं है। उनकी मांग है कि यह हमारा हक है और सरकार को उसे देना चाहिए। प्रधान के हाथ में बजट: सफाई कर्मी रमेश यादव लोगों के व्यवहार से दुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.