देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया। जल जीवन मिशन के तहत जिले में 248 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। योजना का लक्ष्य था कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराते हुए उन्हें जलजनित बीमारियों से बचाया जाए। लेकिन करोड़ों खर्च करने के बाद भी दर्जनों गांव के लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। कहीं पर टंकी बनकर तैयार है तो पाइप नहीं पड़ा है तो कहीं पाइप डालने के सालों बाद आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकतर जगह घटिया पाइप डालने के कारण आपूर्ति शुरू होते ही पाइप लीक कर गए। बिना जलापूर्ति शुरू किये ही विभाग ने ठेकेदार को भुगतान कर दिया। शिकायत के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं की गई। इससे ग्रामीणों को मजबूरी में घरेलू हैण्डपंपों का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय से महज छह किलोमीटर दूर रामपुर कारखाना विकास खण्ड की ग्राम पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.