देवरिया, फरवरी 26 -- देवरिया। नगर पालिका परिषद देवरिया के उमानगर वार्ड में करीब चार सौ ऐसे मकान हैं जिनके नाली का पानी या तो सड़कों पर बहता है या फिर मकान के आस-पास गिरता है। गंदे पानी की निकासी को नाली की व्यवस्था न होने से आज भी वार्ड के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां के लोगों का कहना है कि विकास की रोशनी पहुंचे तो उमानगर की भी सूरत बदले। करीब आठ हजार की आबादी वाले उमानगर में 12 सौ के आसपास मकान हैं। विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था इतनी लचर है कि वार्ड के दर्जनों घरों को कई-कई रात अंधेरे में बिताना पड़ता है। अधिकांश घरों में विद्युत आपूर्ति बांस-बल्लियों के सहारे हो रही है। वार्ड निवासी गोपाल जायसवाल बताते हैं कि हल्की सी हवा चलने पर विद्युत आपूर्ति के लिए लगे बांस-बल्ली गिर जाते हैं। इससे केबल टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। कु...