देवघर, मार्च 24 -- देवघर कॉलेज कैंपस के आदिवासी कल्याण छात्रावास का हाल काफी खराब है। छात्रावास के आसपास चहुंओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। छात्रावास की छत से पानी का रिसाव होता है। बरसात के दिनों में छात्रों को रहने में काफी परेशानियां होती है। छात्रों के सामने पढ़ाई के साथ हर दिन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रात में बिजली नहीं होती, पंखे खराब पड़े हैं, पीने का पानी मिलना भी मुश्किल हो गया है। न ठीक से बैठकर पढ़ने की जगह है, न ही सुरक्षा की कोई गरांटी है। बावजूद इसके, ये छात्र उम्मीद नहीं छोड़ते। उनकी आंखों में आज भी अपने भविष्य की एक चमक है, जो इस जर्जर इमारत के अंधकार को चीरने की कोशिश कर रही है। छात्रों को और स्कूलों की बच्चों की तरह टॉप करने की मन में लालसा तो है पर सुविधाएं नहीं मिल रही है। इससे बच्चों के सपने सकार करने में परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.