भागलपुर, मार्च 19 -- जमुई जिले में लगभग 125 पेट्रोल पंप है। यह जिला चारों तरफ घने पहाड़ों एवं जंगलों से घिरा है। कई पेट्रोल पंप जंगल एवं पहाड़ों के मध्य मुख्य सड़क पर संचालित हो रहे हैं। शाम 7:00 बजे ही जंगल एवं पहाड़ों वाले इलाकों में अंधेरा छा जाता है। ऐसे कई इलाकों में दूर-दूर तक लोग नहीं बसे होते हैं। ऐसी स्थिति में पंप का संचालन 24 घंटे करना संचालकों के लिए चुनौती है। जबकि यह आवश्यक सेवा है। सड़कों से दिन-रात वाहनों की आवाजाही होती है। उन्हें डीजल-पेट्रोल की जरूरत भी होती है। जिले के पंप संचालकों ने प्रशासन से रात्रि सुरक्षा देने की मांग की। संचालकों ने कहा कि पंप के पास पुलिस की रात्रि गश्ती बढ़ाने की जरूरत है। पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों को लंबी शिफ्ट, स्वास्थ्य जोखिम के साथ काम करना होता है। लूटपाट जैसी घटनाओं का डर भी बना रहता है। 125 ...