भागलपुर, मई 12 -- जमुई जिले में कुल दो नगर पंचायत अलग-अलग प्रखंडों में स्थापित किए गए। इसी में एक नगर पंचायत सिकंदरा भी है। नगर पंचायत की स्थापना क्षेत्र के विकास के मकसद से की गई। जमुई को नगर परिषद का दर्जा दिया गया। सरकारी निर्देशानुसार इन नगर पंचायतों में काम भी शुरू हो गया है। हालांकि अभी यह नगर पंचायत थोड़ा नया है तो विकास कार्यों को समझ कर आगे बढ़ाया जा रहा है। नगर पंचायत सिकंदरा क्षेत्र में 12 वार्ड हैं। इसमें 18 हजार से अधिक आबादी है। नगर पंचायत बनने के बाद भी कई वार्डों में जलजमाव की पुरानी समस्या बरकरार है। शुद्ध पेयजल की भी समस्या शुरुआती दौर से बनी हुई है। बोले जमुई संवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या बताई। 03 वर्ष हो चुके सिकंदरा नपं के गठन को 12 वार्ड हैं सिकंदर नगर पंचायत के अंदर 18 हजार की जनसंख्या है नगर पंचायत की न...