भागलपुर, फरवरी 6 -- -प्रस्तुति- संतोष कुमार सिंह जमुई स्थित लक्ष्मीपुर प्रखंड का सबलपुर गांव इन दिनों बदहाल सड़कों की समस्या से गंभीर रूप से जूझ रहा है। किसी भी शहर या गांव की सड़क को उसकी लाइफलाइन कहा जाता है, क्योंकि सड़क ही गांव को शहर से जोड़ती है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा प्रशासनिक सुविधाओं तक पहुंच का माध्यम बनती है, लेकिन जब यही सड़कें जर्जर हो जाएं, तो गांव का विकास थम जाता है और ग्रामीणों का जीवन नारकीय बन जाता है। सबलपुर गांव की वर्तमान स्थिति इसी कड़वी सच्चाई को बयां करती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और बारिश के बाद सड़क पर पानी का जमाव हो जाता है। जलजमाव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन तो और भी खतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.