भागलपुर, सितम्बर 25 -- -प्रस्तुति: उपेन्द्र कुमार यादव बरबीघा, सिकंदरा, जमुई, खैरा, सोनो, झाझा, सिमुलतला और कटोरिया होकर पंजवारा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए के चौड़ीकरण की घोषणा ने स्थानीय लोगों में बड़ी उम्मीदें जगाई थीं। वर्ष 2020 में सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली थी, तब क्षेत्रवासियों को विश्वास था कि जल्द ही वर्षों पुरानी परेशानी दूर होगी और यातायात सुचारू रूप से चलेगा। लेकिन चार साल से अधिक समय बीतने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। इस कारण लोगों में मायूसी और आक्रोश का माहौल है। क्षेत्रवासी आशंका जता रहे हैं कि कहीं यह घोषणा केवल चुनावी वादों तक ही सीमित न रह जाए। अधूरी पड़ी परियोजना ने जनता को फिर से उहापोह की स्थिति में डाल दिया है। इस परियोजना का प्रस्ताव वर्ष 2017 में रखा गया था। फरवरी 2020 में केंद्र सरकार ने इसे स्वीकृत...