भागलपुर, फरवरी 21 -- -प्रस्तुति : अमरेंद्र कुमार सिंह लक्ष्मीपुर-जमुई-खड़गपुर स्टेट हाइवे को नेशनल हाइवे 333 का दर्जा मिले एक दशक से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज भी यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। अपेक्षित चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा मानकों का अभाव यात्रियों और वाहन चालकों के लिए निरंतर परेशानी का कारण बना हुआ है। जमुई से खड़गपुर के बीच लगभग दस किलोमीटर का गंगाटा जंगल क्षेत्र घाटी मार्ग के रूप में जाना जाता है। यह हिस्सा जमुई और मुंगेर जिले की सीमा में पड़ता है। विशेषकर मुंगेर जिले का लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र ब्लैक स्पॉट के रूप में कुख्यात है। यहां सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है और कई स्थानों पर यह ग्रामीण सड़क जैसी प्रतीत होती है। कुछ हिस्सों में डामर उखड़ चुका है और सड़क अपनी मूल चौड़ाई खो चुकी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.