भागलपुर, जनवरी 7 -- -प्रस्तुति: सेंटू कुमार जमुई शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने कभी प्रयास नहीं किए। इस दौरान बाइक के अलावा ऑटो, ई-रिक्शा जैसे सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों की संख्या में भी वृद्धि हुई, लेकिन पार्किंग की कोई नई व्यवस्था नहीं बनाई गई। पार्किंग के नाम पर अब तक केवल जुर्माना वसूलने का ही काम हुआ है, जबकि ठोस समाधान पर कोई पहल नहीं की गई। यातायात व्यवस्था और पार्किंग की समस्या को लेकर सरकार को जिम्मेदार लेनी होगी। वाहनों से टैक्स वसूला जाता है, लेकिन उसके बदले में सुविधाएं नहीं दी जातीं। सरकार के पास यातायात व्यवस्था को सुधारने की इच्छाशक्ति ही नहीं है। पार्किंग की सुविधा नहीं होने से शहर के मुख्य बाजारों में वाहनों की भीड़ लग जाती है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ जाती है। लोगों को अपने गंतव्य तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.