भागलपुर, फरवरी 22 -- प्रकृति की गोद मे विराजमान बाबा झुमराज स्थान को अगर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाय तो, बाबा झुमराज स्थान देश के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान कायम कर सकती है। राष्ट्रीय उच्च पथ 333 जमुई- चकाई मुख्य पर अवस्थित जिले के सोनो प्रखंड के बटिया जंगल के हसीन वादियों अवस्थित बाबा झुमराज का भव्य मंदिर, बगल से बहती गोती नदी की कलकल धार के साथ ही ऊची ऊंची पहाड़ियों की चोटी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने की असीम संभावनाएं अपनी आगोश में संजोये इस प्रकृति के खूबसूरती को जरूरत है आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने की। इस स्थान को विकसित करने के लिये भारतीय संस्कृति को संस्कारित उच्च परंपराओं को संरक्षित करते हुए आधुनिक साज सज्जा से सजाने व सवारने की जरूरत है, और यह तभी संभव है जब सरकार इस दिशा में सार्थक प्रयास करे। मंदिर कमेट...