भागलपुर, जनवरी 29 -- -प्रस्तुति- अविनाश कुमार चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में जाम की समस्या नासूर बन चुकी है। यहां अतिक्रमण हटाया गया लेकिन अतिक्रमण दस्ता जाते ही बाजार के दोनों किनारे फिर से दुकानें सज गई है। बोले जमुई संवाद कर्यक्रम में यहां के कई बुद्धजीवियों व आम लोगों ने अपनी दर्द बयान किया। दक्षिण बिहार की लाइफ लाइन कहे जाने वाला इस स्टेट हाइवे का सामरिक रूप से बड़ा ही महत्व है। इस राजकीय सड़क मार्ग से हर रोज कई अंतरराज्यीय वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इस सड़क मार्ग से झारखंड, छतीसगढ़,महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित तमाम प्रदेशों के जैन तीर्थ यात्री भगवान महावीर की जन्मस्थली जमुई जिले के लछुआड़ जन्मस्थान भी आते है। लेकिन अलीगंज में जाम रहने के कारण इनलोगों को काफी परेशानी होती है। जिससे सरकार की छवि दूसरे प्रदे...