जमशेदपुर, अप्रैल 17 -- शहर की यातायात व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण रोज सड़कों पर जाम लग रहा है और लोगों का समय और ईंधन बर्बाद हो रहा है। लचर यातायात व्यवस्था से सड़क हादसों में भी वृद्धि हो रही है। फ्लाईओवर का निर्माण भी लोगों को जाम के झाम में रोज फंसा रहा है। इसके अलावा ज्यादातर लोग ट्रैफिक नियमों का भी पालन नहीं करते हैं। लोगों की गलत आदतों के चलते भी सड़कों पर जाम लगता है और दूसरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के बजाय हेलमेट जांच में व्यस्त रहती है। मौजूदा हालत में मानगो और डिमना रोड की व्यवस्था को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं, पर व्यवस्था नहीं सुधर पाई। हिन्दुस्तान ने पड़ताल की तो पता चला कि यातायात की व्यवस्था सुधारने के प्रयास नाकाफी हैं। मानगो में फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इस कारण क्षेत्र की या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.