जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- टेल्को के जेम्को स्थित आजाद बस्ती में करीब 20 हजार की आबादी निवास करती है। यहां बुनियादी सुविधाएं तो हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या अधूरी सड़क है। सड़क को आधा बनाकर छोड़ दिया गया है। इससे जहां सड़क पर लगातार धूल उड़ती है, वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय लोगों को परेशानी होती है। अंधेरे में राहगीरों और स्थानीय महिलाओं को असुरक्षा का भी डर रहता है। यहां के लोगों ने अपनी समस्याएं हिन्दुस्तान को बताईं और जल्द समाधान की मांग की। जेम्को इलाका कभी शांत और बसा-बसाया क्षेत्र हुआ करता था। यहां लोग कंपनियों की स्थापना से पहले से ही रह रहे हैं। लेकिन जब से इस इलाके में कई छोटी-बड़ी कंपनियां बनी हैं, तब से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.