जमशेदपुर, जुलाई 12 -- मानगो डिमना बस्ती में आज भी पेयजल की गंभीर समस्या है। यहां लोगों को रोज पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। पीने के पानी के लिए सुबह चार बजे से ही लोग बर्तन लेकर लाइन में लग जाते हैं। बच्चों को पहले पानी भरना पड़ता है, फिर वे स्कूल जाने की तैयारी करते हैं। महिलाओं का कहना है कि जबतक पानी नहीं भर जाता, तबतक चूल्हा भी नहीं जलता। ऐसे में दिन की शुरुआत ही परेशानियों से होती है। बरसात के पानी का इस्तेमाल वे बर्तन धोने, नहाने और अन्य घरेलू कार्यों में करते हैं, लेकिन पीने के लिए साफ पानी की उपलब्धता नहीं है। स्थानीय लोगों ने हिंदुस्तान के साथ अपनी समस्या को साझा किया। मानगो डिमना बस्ती में रहने वाले लोगों की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। यह इलाका शहर के ऊंचे स्थान पर बसा है, जहां करीब पांच हजार से अधिक की आबादी निवास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.