जमशेदपुर, जून 4 -- शहर में खेल मैदान शहरीकरण की भेंट चढ़ते जा रहे हैं। बड़ी-बड़ी इमारतें बनाने के चक्कर में मैदान गायब होते जा रहे हैं। कभी मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 6 स्थित झारखंड मैदान बच्चों से गुलजार रहता था। शाम होते ही बच्चे यहां फुटबॉल और क्रिकेट खेलते थे। इस मैदान में कई टूर्नामेंट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो चुका है। लेकिन अब यह मैदान बदहाली का शिकार बन गया है। मैदान में कचरा डंप किया जा रहा है और फुटबॉल नेट के पास मिट्टी डाल दी गई है, जिससे यह खेल के लायक नहीं रह गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले यह मैदान बच्चों और युवाओं की पसंदीदा जगह था, लेकिन अब इसकी हालत खराब होती जा रही है। न तो प्रशासन ने ध्यान दिया और न ही कोई सफाई की व्यवस्था की गई है। जमशेदपुर के पुराने मैदानों में शुमार यह मैदान आज गंदगी, कचरे और प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.