गोंडा, मई 29 -- बदलते दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं, विधि व्यवसाय भी इससे अछूता नहीं है। देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर करीब डेढ़ सौ से अधिक महिला अधिवक्ता भी प्रैक्टिस कर रही हैं। आमजन को न्याय दिलाने की मजबूत कड़ी के रूप में काम कर रही महिला अधिवक्ता कचहरी और कलेक्ट्रेट में विभिन्न समस्याओं से जूझ रही हैं। गोण्डा। जिला मुख्यालय पर पुरुष वकीलों के साथ महिला अधिवक्ता भी विधि व्यवसाय के पेशे में बखूबी काम कर रही हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ कानूनी पेंचीदगियों में उलझना इनकी रोजाना की दिनचर्या में शामिल हो गया है। कानूनी-दांवपेच से लोगों को न्याय दिलाने वाली महिला अधिवक्ता खुद को कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर में परेशानियों के भंवरजाल में जूझती पाती हैं। वजह साफ है, बुनियादी सुविधाओं का अभाव। सिविल कोर्ट और कलेक्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.