गोंडा, दिसम्बर 7 -- शहरी क्षेत्रों व जिले को जगमगाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं। यहां तक कि शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद चल रही है। मंडल मुख्यालय होने के चलते सभी सड़कों को जगमगाने की योजनाएं हैं और लाइटिंग भी कराई गई। सभी प्रमुख नौ सड़कों को योजनाओं से संतृप्त किए जाने के दावा किया जा रहा है। गोण्डा। शहर को रोशन करने के बड़े-बड़े दावे करने वाली नगर पालिका की व्यवस्था जमीन पर कितनी लचर है, इसका अंदाजा रात ढलते ही शहर की ज्यादातर सड़कों पर पसरे अंधेरे से लगाया जा सकता है। एलईडी और हैलोजन लाइटों का क्रियान्वयन दिखाने के लिए नौ प्रमुख सड़कों पर चमकदार फोटो जरूर खिंचवाए गए, लेकिन महज दो महीनों में ही हालत यह है कि सड़क किनारे लगे खंभों पर कई लाइटें गायब हो चुकी हैं, कई खराब पड़ी हैं और जिनकी शिकायतें की जात...