गोंडा, जनवरी 2 -- आबकारी नियमों को ठेंगा दिखाकर स्कूल के ठीक सामने शराब के ठेके संचालित किए जा रहे हैं। कहीं स्कूल के तो कहीं बस अड्डे के ठीक सामने शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं। उधर से गुजरने वाली छात्राएं व महिलाएं छींटाकशी का शिकार भी होती हैं। गोण्डा। जिले में शिक्षण संस्थानों और शहर की सड़कों पर शराब का ठेका सारे नियमों को दरकिनार करके संचालित किया जा रहा है। बताया जाता है कि नियमानुसार अस्पताल, बैंक, मंदिर, मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थल, स्कूल और घनी आबादी के 100 मीटर दायरे तक शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती है। इसके बावजूद रसूखदार दुकान संचालक आबकारी विभाग के सभी नियमों की धज्जियां उड़ाकर दुकान संचालित कर रहे हैं। यही नहीं गली-मोहल्लों से लेकर विद्यालयों और धार्मिक स्थलों के आसपास तक शराब की दुकानें खोल दी गईं हैं। दुकान खोलने से...