गोंडा, अक्टूबर 24 -- जिले में विकास धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है, सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण हो रहा है। लेकिन शहर की सड़कों पर संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। रात के अंधेरे में ये गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं, जहां नजर हटते ही दुर्घटना हो जाती है। गोण्डा। शहर में तेजी से बढ़ते गड्डों ने न सिर्फ रफ्तार को रोक दिया है, बल्कि लोगों की जान पर भी संकट खड़ा कर दिया है। दिन में तो किसी तरह लोग गड्डों से बच-बचाकर निकल जाते हैं, लेकिन रात का अंधेरा इन गड्डों को और खतरनाक बना देता है। तेज रफ्तार में चलते वाहन जैसे ही किसी गहरे गड्ढे से टकराते हैं, पलभर में बड़ा हादसा हो जाता है। कई बार तो बाइक सवार गड्ढे की वजह से गिर जाते हैं, जिससे गंभीर चोटें लग जाती हैं। कार और ऑटो भी अचानक झटके से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.