गोंडा, अगस्त 6 -- घाघरा और सरयू नदियों से दो तहसीलों के डेढ़ सौ से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इसके अलावा मनवर व बिसुही नदी भी दर्जनों गांवों को अपनी चपेट में लेती है। इन नदियों के किनारे बसे गांवों के लोग बाढ़ की आशंका में जीवन बिताते हैं। गोण्डा। घाघरा और सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्र में डेढ़ सौ से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इन गांवों में करीब दो लाख की आबादी को बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है। उमरी बेगमगंज क्षेत्र के ऐली परसौली, सोनौली मोहम्मदपुर, गढ़ी, जबरन नगर सहित अन्य गांवों की 50 हजार आबादी बाढ़ से परेशान होती है। हिन्दुस्तान के बोले गोंडा संवाद में राजेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, ननकू, अमित सिंह, सुरेश सिंह, जय सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि इधर बरसात से सरयू में उफान देखा जा...