गोंडा, अप्रैल 9 -- शहर में कलेक्ट्रेट और विकास भवन से सटे पंतनगर वार्ड का नाम शहर पॉश कालोनियों में शुमार होता है। इसी वार्ड में बीएसए, आयकर समेत कई प्रमुख कार्यालय हैं। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर बनी इस कॉलोनी को पहले फोरबिसगंज के नाम से जाना जाता था। आज भी लोगों की जुबान पर जब-तब फोरबिसगंज का नाम ही सुनने को मिलता है। आजादी के कई दशक बीतने के बाद भी मोहल्ले में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं। सड़क, पेयजल, कूड़ा निस्तारण जैसी समस्याओं से यहां के लोग जूझ रहे हैं। हिन्दुस्तान ने बोले गोण्डा के तहत लोगों से बात की सबने समस्याओं की फेरहिस्त गिना दी है। साथ ही अफसरों से समस्याओं के समाधान की मांग की। गोण्डा। शहर के सबसे वीआईपी कही जाने वाले अफसर कॉलोनी और कलेक्ट्रेट व विकास भवन से सटा पंतनगर वार्ड विकास कार्यों क...