गाजीपुर, मार्च 17 -- मोहल्ले के नागरिक सौभाग्य मानते हैं कि गंगा उनकी पड़ोसी हैं। ऐसी पड़ोसी जिनके प्रति श्रद्धा के चलते दूर-दराज के लोग खिंचे चले आते हैं। मगर गंगा घाट, ददरी घाट और संकटमोचन घाट की दशा अच्छी नहीं है। नागरिकों में क्षोभ है कि जिस मोहल्ले की इतनी प्रतिष्ठा, वहां सड़क-सफाई, सीवर और पेयजल की गंभीर समस्याएं हैं। गंगा में शहर का सीवेज डिस्चार्ज करने वाला नाला अक्सर दुर्घटना की वजह बनता है। यह हाल सुभाष नगर का है। यहां नगर पालिका हर कदम पर कटघरे में खड़ी दिखती है। नगरपालिका के वार्ड नंबर-पांच का मोहल्ला है सुभाषनगर। गंगा का तटवर्ती होने के नाते प्रमुख पर्वों पर स्नानर्थियों की भीड़ मोहल्ले की सड़कों से स्नान घाटों तक उमड़ी रहती है। दिलचस्प यह कि सुभाष नगर के लोग उन मौकों पर अपनी समस्याएं भूलकर श्रद्धालुओं को होने वाली दिक्कतों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.