उत्तरकाशी, मार्च 24 -- उत्तरकाशी के हनुमान चौक क्षेत्र में कचरे के ढेर क्षेत्रवासियों के लिये मुसीबत का कारण बन गए हैं। शहर का प्रवेशद्वार कहलाये जाने वाली ताबांखाणी सुरंग के मुहाने पर पड़ते पूरे शहर के कचरे के ढेर आम जनता के लिये सबसे ज्यादा जी का जंजाल बने हुए हैं। नगरपालिका 67 वर्षों बाद भी आज तक कचरे का निस्तारण तो दूर, एक ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए उचित भूमि तक की तलाश तक नहीं कर सकी। उत्तरकाशी से सुरेन्द्र नौटियाल की रिपोर्ट... तीस अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की जहां प्रदेश में तैयारियां की जा रही हैं वहीं यात्रामार्ग के महत्वपूर्ण पड़ाव उत्तरकाशी में स्थितियों के अजब हाल हैं। इसका पता चलता है शहर के हनुमान चौक क्षेत्र में जहां शहर के प्रवेशद्वार कहलाये जाने वाले ताबांखाणी सुरंग के बाहर शहरभर के रोज पड़ते टनों कूड़े के ढेरों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.