उत्तरकाशी, मार्च 20 -- उत्तरकाशी में बदहाल रास्तों के प्रति नगरपालिका की लापरवाही स्थानीय जनता पर भारी पड़ रही है। कोटबंगला मोहल्ले की मुख्य सड़क और सम्पर्क मार्गों की बदहाली क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। मुख्य सड़क पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों के होने और अफसरों की आवाजाही के बावजूद बदहाल रास्तों को ठीक करने के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। उत्तरकाशी से प्रकाश रांगड़ की रिपोर्ट... उत्तरकाशी के वार्ड संख्या एक का हिस्सा और लगभग 1000 की आबादी वाले कोटबंगला मोहल्ले में बदहाल सड़कों ने आम जनता की परेशानी बढ़ाई हुई है। कई स्थानों पर सड़कों के किनारे लगे पुश्तों को बनाने के प्रति जहां लापरवाही बरती जा रही है वहीं उनका मलबा भी आवाजाही में दिक्कतें पैदा कर रहा है। मुख्य सड़क का हाल तो और भी बुरा है जिसपर पड़े गड्ढे, उखड़कर गायब हो चुका डामर और कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.