उत्तरकाशी, मार्च 28 -- उत्तरकाशी की इंदिरा कॉलोनी में नगर पालिका का लापरवाह रवैया आखिरकार जनता के लिए भी मुसीबत का कारण बन गया है। वर्षों पूर्व मिलन केन्द्र बनाने के नाम पर पालिका ने जिस प्रस्तावित भूमि पर बोर्ड लगाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ ली, उसी भूमि पर मिलन केन्द्र बनाने की जगह उसे कचराघर बनाने के लिए छोड़ दिया है। लंबे समय से चल रही मिलन केन्द्र की मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसकी वजह से सामाजिक गतिविधियां संचालित करने में यहां के लोगों को दिक्कत पेश आ रही है। इसके साथ ही दूसरी समस्याएं भी लोगों को यहां परेशान किए हुए हैं। बोले गढ़वाल अभियान के तहत परेशान स्थानीय निवासियों ने 'हिन्दुस्तान से अपनी समस्याओं को साझा किया। प्रस्तुत है सुरेन्द्र नौटियाल की रिपोर्ट... उत्तरकाशी में लगभग 2000 की आबादी वाली इंदिरा कॉलोनी में नगर पालिका की ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.