कौशाम्बी, फरवरी 17 -- करारी माइनर के रजबहों में अब तक पानी नहीं पहुंचा है। इसकी वजह से रजबहों में धूल उड़ रही है। परिणाम है कि किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों गांवों के अन्नदाता सिंचाई के लिए निजी नलकूपों का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं। इससे उनकी जेब ढीली हो रही है। सरकारी नलकूपों की हालत रामभरोसे है। ऐसा नहीं कि समस्या की जानकारी किसान संगठनों और अधिकारियों को नहीं है। पीड़ित किसानों ने एक नहीं कई बार अर्जियां दी हैं। जनप्रतिनिधियों से भी पानी मांगा है। आश्वासन की घुट्टी हर कोई पिलाता है। समस्या का समाधान करने या कराने की दिशा में अभी तक कोई काम नहीं किया गया है। जिम्मेदारों के प्रति जबर्दस्त रोष है। पेश है किसानों की समस्याओं को समेटती खास रिपोर्ट...। करारी माइनर पड़ोसी जनपद फतेहपुर के भीमपुर गांव से निकली है। यह...