किशनगंज, फरवरी 11 -- पोठिया। पोठिया प्रखंड अंतर्गत कस्बाकलियागंज पंचायत स्थित वार्ड संख्या दो स्थित बिरनाबाड़ी प्राथमिक विद्यालय में बुनियादी सुविधा की कमी है। विडंबना देखिए कि डिजिटल इंडिया के दौर में भी इस विद्यालय के नौनिहाल और शिक्षक पिछले 18 वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वर्ष 2007 में स्थापित इस विद्यालय में आज तक न तो शौचालय का निर्माण हो सका है और न ही सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल बनाई गई है। सीमित संसाधनों में शिक्षकों का जज्बा भले ही बुनियादी ढांचे के नाम पर विद्यालय के पास अभावों की लंबी फेहरिस्त हो, लेकिन यहां तैनात शिक्षकों की निष्ठा में कोई कमी नहीं है। जर्जर भवन और संसाधनों की कमी के बावजूद शिक्षक पूरी लगन और कर्मठता के साथ बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों के इसी स...