एटा, नवम्बर 23 -- कासंगज। सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत हरगनपुर में विकास कार्य कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रयास किए हैं। मगर हर बार उनके प्रयासों को बल नहीं मिल पाया। सपा सरकार के दौरान यहां विकास कार्य कराने के लिए प्रयास किए गए। लेकिन तत्कालीन विधायक ने कोई ध्यान नहीं दिया। यही हाल वर्तमान में भी है। गांव की गलियां गंदगी से पटी हैं। सफाई कार्य नियमित नहीं होते। जगह-जगह फैली झाड़ियां यहां के लोगों को बीमार करती है। संक्रामक रोग फैलने रहते हैं। गांव के लोग चाहते हैं कि यहां भी शहरों की तरह गांव की गलियों में प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम किया जाए। मगर ऐसा नहीं हो पा रहा। इसके अलावा पीने के पानी की बड़ी समस्या है। गांव में जो शिक्षा के मंदिर हैं वहां अपेक्षित पढ़ाई नहीं होती। परिषदीय स्कूलों का हाल बुरा हो चुका है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी जै...