आगरा, फरवरी 8 -- कासगंज। तीर्थ नगरी के लोगों व लहरा के लोगों ने कहा कि इस बार गंगा घाट पर नदी में जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना बहुत जरूरी है। गंगा की धारा में डुबकी लगाने लायक पानी नहीं होने के बाद लोग डेढ़ किलोमीटर दूर सहसवान क्षेत्र में बह रही धारा में स्नान करने जाएंगे। जिससे श्रद्धालुओं के डूबने जैसी घटनाओं संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। सहसवान के करीब बह रही धारा के पास श्रद्धालुओं के लिए कोई सुविधा भी नहीं हैं। सोरों व लहरा के लोगों ने कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में भी गंगा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई लेकिन लहरा घाट पर पानी की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों की चिंता है कि मथुरा-बरेली हाईवे पर फोरलेन निर्माण के चलते कांवड़भरकर पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक आवागमन कराना बहुत आ...