आगरा, अप्रैल 21 -- कासगंज में गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में बारिश के दौरान गंगा नदी में आने वाली बाढ़ से हर साल किसानों की केवल फसलें ही बर्बाद नहीं होती हैं। बल्कि विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। कासगंज सदर तहसील के लहरा, तारापुर कनक, पिलो सराय, खंडेरी, बघेला, दतलाना और कादरबाड़ी आदि गंगा के तटवर्ती गांव बारिश में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसका कारण हैं गंगा पर बने अस्थाई तटबंधों की समय पर मरम्मत न होना। गांव दतलाना पुख्ता में भी गंगा पर बना तटबंध हर साल पशुओं के कारण क्षतिग्रस्त हो जाता है। जिला प्रशासन भी बाढ़ के दौरान ही इन तटबंधों की सुध लेता है। लेकिन उस समय जल्दबाजी के कारण तटबंधों की मरम्मत उचित ढंग से नहीं हो पाती। मीण बताते हैं कि बाढ़ के कारण इन तटीय क्षेत्रों के जलमग्न होने से उनकी फसलें नष्ट हो जाती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.