आगरा, मई 10 -- ऑपरेशन सिंदूर के चलते कासगंज के पूर्व सैनिक भी पाकिस्तान से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। पूर्व सैनिकों ने देश की सरकार के साथ ही जिला प्रशासन से कहा है कि, उनकी जहां भी जरूरत पड़े, उनकी सेवाएं ली जाएं, हम अपने देश के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ खड़े हैं। पूर्व सैनिकों ने कहा है कि, पाकिस्तान को धूल चटाने में हमारे देश की तीनों सेनाएं सक्षम हैं और पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि, हमारे भारत ने 1971 के बाद और भी अपनी ताकत बढ़ा ली है कि हमारे ड्रोन ही ही पाकिस्तान की मिसाइलों को मार गिरा रहे हैं। सगंज के पूर्व सैनिकों और सैन्य अधिकारियों ने आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार के बोले कासगंज संवाद में अपने अनुभव और अपने इरादे साझा किये। उनका कहना है कि, हमारे देश के चौतरफा प्रहार के आगे दुश्मन देश पाकिस्तान कहीं भी टिकने वाला नहीं है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.