आगरा, फरवरी 6 -- आम जनता को विधिक साक्षरता के बारे में गांव-गांव जाकर कानूनी जानकारियां दी जा रही हैं। इससे लोगों को अपने कानूनी अधिकारों के बारे में गहन समझ बढ़े और वह इसका लाभ आसानी से ले सकें, लेकिन अब इसे और भी व्यापक स्तर पर बढ़ाया जा रहा है। विधिक सहायता के साथ ही सेवा शिविर की कड़ी जोड़ कर जनता के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम करने की तैयारी की गई है। शहर के बारह पत्थर मैदान पर 22 फरवरी को ही एक ही स्थान पर लोग विधिक सहायता से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की योजना का लाभ ले सकेंगे। इसमें हजारों की तादात में लोगों के जुटने का अनुमान लगाया गया है। शहर के बाहर पत्थर मैदान पर आगामी 22 फरवरी उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्र...