वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। 'विकास' की भी अजीब चाल है। कहीं पानी और सीवर की पाइप लाइनों के बिछने का इंतजार तो कहीं मुद्दत पहले बिछी लाइनों से घरों का कनेक्शन न होने की टेंशन। नवशहरी मोहल्ला हटिया के बाशिंदे भी सीवर और पानी का कनेक्शन मिलने की टेंशन से गुजर रहे हैं। परेशानियों के भंवन में फंसे नागरिकों को सरकारी पानी नहीं मिलता, सड़कें उबड़-खाबड़, स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं मगर गृह और जलकर बराबर देते हैं। इस उम्मीद में कि करदाताओं का लिहाज करते हुए शायद नगर निगम बुनियादी सुविधाएं मुहैय्या करा दे। ----------- नगर निगम के तरना वार्ड के सीमा विस्तार में शामिल हटिया मोहल्ला अव्यवस्थाओं, उनसे उपजी दुश्वारियों का गढ़ बन गया दिखता है। 'हिन्दुस्तान' के साथ समस्याएं साझा करते हुए शिवम यादव, पीयूष ने कहा कि यहां के बच्चों का बचपन बिना पार्क और खेल के...