वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी। पंचक्रोशी सब्जी मंडी बनारस की पुरानी मंडियों में शुमार है। यहां छत्तीसगढ़, कर्नाटक आदि प्रांतों से भी सब्जियां आती हैं। मलिहाबाद (लखनऊ) के आम यहां प्रचुर मात्रा में मिल रहे हैं। 700 से ज्यादा दुकानें हैं। प्रतिदिन लगभग दो करोड़ का टर्नओवर है, लेकिन यहां आढ़तिये और फुटकर दुकानदार पेयजल-जलनिकासी, सफाई, कूड़ा प्रबंधन, प्रसाधन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। खुद चंदा लगाकर सफाई करवाते हैं। यहां लगा हैंडपंप चार वर्षों से खराब है। पार्षदों, स्थानीय विधायक और अफसरों से गुहार लगाई गई, लेकिन स्थिति आज तक नहीं सुधर सकी है। कज्जाकपुरा-आशापुर मार्ग पर स्थित पंचक्रोशी सब्जी मंडी 50 वर्ष से अधिक पुरानी है। यह तीन भागों में बंटी है। सड़क के इस पार अकथा वार्ड तो दूसरी ओर के दो हिस्से दानियालपुर वार्ड में आते हैं। बारहों मास एक जैसी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.