वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी। सारनाथ दुनिया भर के पर्यटन मानचित्र का महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल है। सारनाथ में विश्व प्रसिद्ध चौखंडी स्तूप भी ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत मायने रखता है। लेकिन इसी स्तूप से कुछ दूर बुद्ध नगर कॉलोनी में सैकड़ों मकान पानी से घिरे हुए हैं। दो दिनों से बारिश होने से समस्याएं बढ़ गई हैं। घरों में सांप निकल रहे हैं, गोह ने डेरा डाल रखा है। महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे डरे सहमे हुए हैं। किसी अनहोनी की आशंका से हजारों लोग चिंतित हैं। साल 2009-10 में बसी इस कॉलोनी में 450 से अधिक मकान हैं। उनमें ढाई हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। इस समय 200 से अधिक मकान पानी से घिरे हुए हैं। 'हिन्दुस्तान से बातचीत में मनीष सिंह, संदीप यादव, विशाल सिंह, शशि श्रीवास्तव ने बताया कि सन-2018 से एसटीपी के पानी से कॉलोनी जलमग्न हो रही है। इन दिनों भी खाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.