वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। नवशहरी मोहल्ले की स्थिति विकास के दावों और धरातलीय सच्चाई के बीच बड़े अंतर को उजागर करती है। रिंग रोड के फोरलेन बनने के बाद यह क्षेत्र शहरी विस्तार का हिस्सा तो बना, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के मामले में नगर निगम से उपेक्षित ही है। सड़क-सीवर और बिजली की समस्याएं फन उठाए हुए हैं। कच्चे रास्तों और बंद कट ने सहज 'कनेक्टिविटी' छीन ली है। सीवर और सफाई व्यवस्था न होने से मोहल्ला बीमारियों की मुहाने पर खड़ा है। समस्याओं ने लोगों की हंसी छीन ली है। -------------------- वरुणापार रमदत्तपुर वार्ड के हसनपुर मोहल्ले के निवासी नगर निगम की बेरुखी से त्रस्त हैं। 'हिन्दुस्तान' से समस्याएं साझा करते वक्त उनका दर्द उभर आया। बोले, एक तरफ चमचमाती रिंग रोड का विस्तार है तो दूसरी तरफ हसनपुर की संकरी सड़क पर दम तोड़तीं बुनियादी सुविध...