वाराणसी, नवम्बर 27 -- वाराणसी। विवेकानंद नगर कॉलोनी 35 सालों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बाशिंदे दुर्दशाग्रस्त सुविधाओं के चलते जीवन का 'आनंद' नहीं ले पा रहे हैं। उनका 'विवेक' अक्सर झटके खा जाता है। हाल यह है कि 21 लाख का सड़क बजट पास होने के बाद भी काम ठप है। यहां न सीवर लाइन है, न जलापूर्ति पाइप लाइन। नाले का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। पुलिस गश्त न होने से नशेड़ियों के उत्पात होता रहता है। ट्रांसफार्मर की टूटी जाली और छुट्टा पशुओं से भी खतरा है। मड़ौली वार्ड की विवेकानंद नगर कॉलोनी के बाशिंदों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में बताया कि बरेका के पश्चिमी स्क्रैप गेट के सामने स्थित इस इलाके की मुख्य सड़क और गलियां बदहाल हैं। इससे आसपास समेत 25 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। युगल किशोर मिश्रा और विनय श्रीवास्तव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.