वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। वाराणसी शहर में आपराधिक घटनाओं के लिहाज से माहौल पहले से सुधरा है लेकिन हम छात्राओं को वह सुधार महसूस होना बाकी है। घरों से कॉलेज तक मनबढ़ों की छींटाकशी, कभी-कभी छेड़छाड़ झेलनी पड़ती है। ऑटो चालकों की मनमानी किराया वसूली और अभद्र व्यवहार से दो-चार होना दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। ऐसे कटु अनुभवों से नाबालिग छात्राएं भी रूबरू होती हैं- यह कहना है आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं का। उनकी राय है कि पुलिस गलियों में भी सक्रिय हो तभी माहौल सुधरेगा। उन्हें भी सुकून महसूस होगा। चेतगंज में आर्य महिला इंटर कॉलेज की स्थापना 1933 में आर्य महिला हितकारिणी सभा की ओर से हुई थी। प्रबंधन की देखरेख में संचालित कॉलेज में कई पीढ़ियों ने जूनियर से इंटर तक की पढ़ाई की है। इसमें प्री-प्राइमरी सेक्शन नहीं है। कॉलेज की छात्राओं...