वाराणसी, मई 11 -- वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज के आसपास से गुरुवार को नगर निगम की टीम ने दोबारा अतिक्रमण हटवाया। कोतवाली पुलिस को अभियान के पहले और बाद की फोटो सौंपी गई। कोतवाली पुलिस ने स्कूल के पास फिर अतिक्रमण न हो इसके लिए एक जवान की तैनाती भी की है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान के बोले काशी मंच पर चार मई के अंक में 'बेलगाम वाहनों और मनबढ़ों का हो 'इंतजाम शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद छह मई को नगर निगम ने अभियान चलाया था। कॉलेज के आसपास दोबारा अतिक्रमण हो गया। 'हिन्दुस्तान ने फॉलोअप करते हुए वस्तुस्थिति को प्रमुखता से छापा। जिसका संज्ञान लेते हुए गुरुवार को नगर निगम की टीम दोबारा पहुंची और अतिक्रमण कर खड़े वाहनों और ठेले खोमचेवालों को खदेड़ा। अपर नगर आयुक्त संगम लाल ने सहायक पुलिस आयुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.