वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी। जिस मनोरथ से लोगों ने कालोनी में आवास बनवाए, वह अब जैसे दर्द का सबब बन गया है। यहां सुविधाएं तो मिली नहीं, कोई यह भरोसा देने भी नहीं पहुंचा कि समस्याओं का निदान करा देंगे। सीवर, जल निकासी, स्ट्रीट लाइटों का टोटा और न चलने लायक सड़क- मनोरथपुरी कॉलोनी की पहचान बन गई है। सुसवाहीं वार्ड की इस कॉलोनी में पग-पग पर दुश्वारियां से सामना पड़ता है। बीएचयू का पड़ोसी होने का भी कॉलोनी के नागरिकों को लाभ नहीं मिल रहा है। वे जिम्मेदारों से बहुत उम्मीदें लगाए हुए हैं। वाराणसी नगर निगम के सुसवाहीं वार्ड में पिछले एक दशक के दौरान कई कॉलोनियां बनी हैं। कॉलोनाइजरों में कंक्रीट के जंगल तो उगा दिए लेकिन वहां बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम करने की जहमत नहीं उठाई। वीडीए ने भी नहीं देखा कभी कि लेआउट की शर्तों के मुताबिक सीवर- जलनिकासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.