वाराणसी, अक्टूबर 10 -- वाराणसी। मंडुवाडीह बाजार के समीप स्थित अफाक नगर कॉलोनी के लोग तमाम दुश्वारियों के बीच जीवन जी रहे हैं। यहां कई माह से स्वच्छ जलापूर्ति बंद है। कॉलोनी के तमाम घर सीवर और बरसात के गंदे पानी में महीनों से डूबे हुए हैं। आज हाल यह हो गया है कि यहां के निवासी जैसे 'गंदे पानी में कैद हो गए हैं। पानी घरों में न घुसने पाए इसके लिए घर के प्रवेश द्वार पर ईंटें लगवानी पड़ी हैं। गंदगी और मच्छरों के आतंक के बीच बाशिंदे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। अफाक नगर कॉलोनी के निवासी महीनों से जलजमाव और सीवर चोक की मार झेल रहे हैं। गलियों में कूड़े का अंबार लगा है। 'हिन्दुस्तान से बातचीत में कालोनीवासियों ने अपनी पीड़ा सुनाई। कहा कि यहां के लोगों का जीवन जैसे ' गंदे पानी में कैद है। यहां की गलियां तालाब का रूप ले चुकी हैं। प्रशासन की अनदेख...