वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी। महेशपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट के हैं पड़ोसी। वार्ड का विस्तार हुआ तो नगर निगम का हिस्सा बन गए। नवशहरी कहलाने लगे लेकिन दो-ढाई वर्षों के दौरान किसी ने खोज-खबर नहीं ली। जानने की जरूरत नहीं समझी कि हम किस हाल में हैं। नतीजा, पहले से ही मौजूद दुश्वारियों का दंश इधर बीच बढ़ता गया। अब तो बेहाल हैं। शुद्ध पानी मयस्सर नहीं। अक्सर सीवर समस्या असहज कर देती है-यह दर्द है महेशपुर औद्योगिक आस्थान से सटे मोहल्ले की। दर्द का इलाज जिन जिम्मेदारों के पास है, उन्होंने नजरें फेर रखी हैं। महेशपुर औद्योगिक आस्थान से सटे इस इलाके में लगभग 500 मकान हैं। उनमें लगभग 2000 की आबादी रहती है। सीमा विस्तार के बाद यह इलाका मंडुवाडीह वार्ड का हिस्सा है। यहां के ज्यादातर बाशिंदे अपना पता महेशपुर इंडस्ट्रियल एरिया बताते हैं ताकि बाहरी लोगों के सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.