वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वरुणापुरी (फुलवरिया) के नागरिकों को जर्जर और ढीले तारों से मुक्ति मिल गई है। कॉलोनी में बिजली के चार नए पोल लगवाने के बाद अभियंताओं ने उन पर एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) लगवाए हैं। जगह-जगह ढीले तार भी कस दिए गए हैं। विभाग की इस पहल पर कॉलोनी के लोगों ने खुशी जताई है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के साथ वरुणापुरी के नागरिकों ने अपनी समस्याएं साझा की थीं। उनमें एक समस्या बिजली व्यवस्था से भी जुड़ी थी। लोगबाग वर्षों से बिजली के ढीले और जर्जर तारों के चलते परेशान थे। जर्जर तारों के टूटने से आपूर्ति भी बाधित हो रही थी। उनकी बातें 'हिन्दुस्तान' के 27 फरवरी के अंक में 'पूरे साल सीवेज जमाव, रहता है पानी का अभाव' शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। इसके बाद विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रदीप गोगानिया ने अधिशासी अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.