वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी। नव शहरी वार्ड सीवर और पेयजल लाइन की समस्या से तो गंभीर रूप से जूझ ही रहे हैं, जलनिकासी और नियमित सफाई न होने का दर्द भी है। इसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं भगवानपुर वार्ड की कृष्णा नगर कॉलोनी के लोग। सीवर-पानी के लिए यहां के नागरिक मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल, प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय तक गुहार लगा चुके हैं। कुछ माह पहले सीमेंट की पाइपें पहुंचने लगीं तो उन्हें लगा कि अब सीवर समस्या और जलजमाव से मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। समस्याओं की गठरी लिए जुटे कॉलोनी के लोगों ने 'हिन्दुस्तान से चर्चा में खुलकर बातें कीं। गलियों की दशा दिखाई। मायूस मन से बोले, न जाने कब इस कालोनी को बुनियादी सुविधाएं मयस्सर होंगी। कालोनी में खाली प्लाट कूड़ाघर बन गए हैं। सोकपिट की हर माह सफाई करानी पड़ती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.