कन्नौज, मई 3 -- कन्नौज। किसान आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनकी आय में कमी आई है और कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन की समस्याएं हैं, जैसे नकली खाद और बीज और पानी। सरकारी सहायता की कमी और उचित मूल्य न मिलना। वैसे तो आलू की खेती जिले के कई प्रखंडों में होती है लेकिन कुछ जगहों पर मक्का की खेती ज्यादा होती है। मक्का की बुवाई के दौरान खेतों में यूरिया, जिंक और पोटाश की आवश्यकता होती है, लेकिन सरकारी दुकानों पर इनकी उपलब्धता नहीं होती। ऐसे में किसानों को निजी दुकानों से महंगी दरों पर इन खादों को खरीदना पड़ता है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' से मक्का किसानों ने कहा कि पानी न मिलने से किसानों की खरीफ की सैंकड़ों बीघा मक्का, मूंगफली तरबूज आदि फसलें सूख रही हैं। किसानों की समस्याएं दूर नहीं की जा सकी हैं। किसान अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.