कन्नौज, अप्रैल 12 -- कन्नौज। कन्नौज के वार्ड नंबर 14 वीर अब्दुल हमीद नगर की हालत बेहद खराब है। यहां टूटी सड़कें, चोक नालियां और जलभराव की समस्या है। इस मोहल्ले को बदहाली का सामना करना पड़ रहा है। दो दशक से ज्यादा समय से लोग यहां रह रहे हैं। शहर की प्रगति की रफ्तार भले ही तेज हो लेकिन इस मोहल्ले में आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए बाशिंदे तरस रहे हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बातचीत के दौरान मोहल्लेवासियों का दर्द उभरकर सामने आ गया। पेयजल साफ-सफाई व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। लिहाजा यहां के बाशिंदों को आए दिन समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। लोगों ने बताया कि जलभराव के चलते घरों से निकलने तक में दिक्कत होती है। हर के वार्डों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। जलनिकासी का इंतजाम नहीं है। बेहद संकरी गलियों में जर्जर और टू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.