कन्नौज, मार्च 17 -- कन्नौज। रंगों का पर्व होली नजदीक है। होली के रंगों का बाजार सज गया है। दुकानों पर अबीर-गुलाल और रंगों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं जो लोगों की होली को रंगीन बनाएंगीं। लेकिन सिंथेटिक और मिलावटी रंगों के खतरे से सावधान रहने की जरूरत है। बाजार में मिलावट वाले रंग भी तेजी से बिक रहे हैं। इनसे त्वचा, आंख व बालों तक को नुकसान हो सकता है। जरूरी है कि रंग पर्व पर खुद ही सावधानी बरती जाए। वरना धड़ल्ले से बिक रहे ये मिलावट वाले रंग बड़ी मुसीबत खड़ी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। होली का बाजार सज चुका है। मस्ती, जोश, जश्न में कोई कसर नहीं रह जाए, इसके लिए हर कोई तैयारियों में जुटा है। बाजार में तरह-तरह की क्वालिटी वाले रंगों की कीमत भी अलग-अलग है। त्योहारी जश्न मानने को आतुर लोग भी यह भूल रहे हैं कि रंगों में मिलावट व्यापक स्तर पर हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.