पूर्णिया, मार्च 4 -- एम जे एम महिला कॉलेज कटिहार जिले के पुराने कॉलेजों में एक है। जहां सिर्फ छात्राएं ही पढ़ाई करती हैं। आजादी के बाद 1962 में इस कॉलेज की स्थापना हुई थी। वर्तमान में इस कॉलेज में दस हजार से भी अधिक छात्राएं पढ़ाई करती हैं। इस कॉलेज ने कई लोगों को पहचान दी है, और उनके भविष्य को संवारा है। अब इस कॉलेज को पहचान का संकट हो गया है। सुविधाओं से वंचित है। सिर्फ कला संकाय की पढ़ाई हो रही है। साइंस और कॉमर्स की पढ़ाई 2018 से लंबित है। इन विषयों की पढ़ाई के लिए छात्राओं को अन्य कॉलेज में एडमिशन लेना पड़ता है या अन्य शहर जाने के मजबूर हैं। 37 फैकल्टी के स्वीकृत पद पर मात्र 11 फैकल्टी कार्यरत हैं। 1962 में हुई थी एम जे एम महिला कॉलेज की स्थापना 10 हजार नामांकित छात्राओं की संख्या है कॉलेज में 37 पद स्वीकृत हैं जिसमें से 11 फैकल्टी ह...