भागलपुर, मार्च 22 -- छात्रों को पूर्णिया यूनिवर्सिटी के अंतर्गत कटिहार जिले के डीएस कॉलेज, के वी झा कॉलेज, सीताराम चमरिया कॉलेज, सूर तुलसी कॉलेज, एमजेएम महिला कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ता है। छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुपात में न शौचालय हैं न इनकी नियमित तौर पर साफ-सफाई होती है। कॉलेज के विकास फंड से अन्य कार्य कराए जाते हैं लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं होती है। कुछ कॉलेजों के कैंपस में असामाजिक तत्व भी सक्रिय रहते हैं। रोकथाम के लिए कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ जिला पुलिस को भी पहल करने की जरूरत है। कॉलेज के पास लाइब्रेरी तो है ज्यादातर बंद रहती है। और जहां खुली रहती है उसमें सिलेबस की किताबें नहीं है ना ही प्रतियोगिता परीक्षा के लिए किताबें उपलब्ध है। विद्यार्थियों की मांग है कि जनरल कंपटीशन के तैयारी के लिए किताब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.